शेयर बाजार बुधवार को फिर नुकसान में आ गया। सेंसेक्स 214.22 अंक गिरकर 38,409.48 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक बार 37,846.10 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 52.30 प्वाइंट नीचे 11,251 पर हुई। इंट्रा-डे में 11,082.15 का निचला स्तर छुआ था। विश्लेषकों का कहना है कि कोरोनावायरस के मामले बढ़ने से घरेलू निवेशकों के मन में चिंता है।
मीडिया इंडेक्स में 2% गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 18 और निफ्टी के 50 में से 28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 9 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.01% गिर गया। दूसरी ओर फार्मा इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.98% बढ़त के साथ बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
यस बैंक | 6.09% |
आयशर मोटर्स | 4.01% |
बजाज फाइनेंस | 3.91% |
आईटीसी | 3.35% |
टाटा मोटर्स | 3.03% |
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
सिप्ला | 4.83% |
डॉ. रेड्डी | 4.14% |
सन फार्मा | 2.78% |
पावरग्रिड | 2.43% |